कैराना। डीएम शामली आलोक कुमार यादव ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय के निरीक्षण पर नही पहुंचे। जिलाधिकारी के निरीक्षण पर न आने की वजह व्यस्त शेड्यूल बताया जा रहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी आलोक यादव का ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जिसके लिए दोनों जगहों पर साफ-सफाई कराकर चूना आदि डाला गया था। इसके अलावा, ब्लॉक प्रशासन के द्वारा मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब पर भी सफाई अभियान चलाया गया था। परन्तु, शाम तक भी जिलाधिकारी गांव में निरीक्षण के लिए नही पहुंच सके। जिलाधिकारी के निरीक्षण पर न आने का कारण उनका व्यस्त शेड्यूल बताया जा रहा है। वहीं, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निरीक्षण सम्बन्धी कार्यक्रमों को पुलिस भर्ती परीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण प्रोग्राम्स में व्यस्तता के चलते रि-शेड्यूल्ड किया गया है।

0 Comments