कैराना। एक प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला आलकलां निवासी नफीसा पत्नी रहमतुल्ला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने थाना परिसर के सामने स्थित क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा हुआ है, जिस पर वह मकान निर्माण कराना चाहती है। आरोप है कि गत 11 जून को वह अपने पति रहमतुल्ला और ससुर महमूद हसन के साथ निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्लॉट पर पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ देर बाद पानीपत (हरियाणा) निवासी मेफरीन पत्नी अब्दुल्ला तथा सद्दाम, फरमान और सरवर पुत्र इंद्रेश निवासी ग्राम थिरी, जिला सोनीपत मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। विरोध करने पर आरोपियो ने एक राय होकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में महिला, उसका पति और ससुर घायल हो गए। वहीं आरोप है कि एक आरोपियो ने महिला के गले में चुन्नी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने चारों नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
----

0 Comments