जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में योगा टेक के नए युग का शानदार शुभारंभ


नई दिल्ली। विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ तथा रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिज़वी के संरक्षण में, गेम्स एंड स्पोर्ट्स विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नफ़ीस अहमद ने योग के नवीनतम संस्करण पर आधारित एक विशेष कार्यशाला का उद्घाटन किया।

यह योगा टेक, भारत सरकार की देखरेख में लगभग 101 करोड़ रुपये की मूल लागत से विकसित पारंपरिक योग तकनीक के उन्नत स्वरूप पर आधारित है, जिसे वर्ष 2015 में एन.सी.ई.आर.टी. की योग संबंधी पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित किया गया था। यह आधुनिक संस्करण डॉ. बी.आई.के. के अनुसंधान एवं विकास से संबंधित मूल नवाचारों और बौद्धिक संपदा पर आधारित है। यह सरल, उपयोगी, प्रभावी तथा अत्यंत लाभकारी योग पद्धति आज विश्वभर में लगभग 35 लाख स्वैच्छिक फिटनेस लीडर्स के सहयोग से लोकप्रिय हो चुकी है।

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ समुदाय के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योग की नैतिकताओं, सिद्धांतों एवं नियमों को समझते हुए, योग विज्ञान के प्राकृतिक सिद्धांतों के अनुरूप कौसर जी के प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के माध्यम से विभिन्न योग अभ्यास किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस लाभकारी योगा टेक कार्यशाला के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments