बहू को जबरन ले जाने, मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज


कैराना। नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी एक वृद्ध व्यक्ति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित नोशाद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र अब्दुल्ला का विवाह करीब 18 माह पूर्व मोहल्ला पीरजादगान निवासी युवती से हुआ था। आरोप है कि 30 मई को खुर्मे पुत्र रियाज, रियाज पुत्र मसीता खां, खुशनुमा पत्नी रियाज तथा दो अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि आरोपी जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपियों ने पुलिस को बुलाकर उसकी करीब आठ माह की गर्भवती पुत्रवधू को उसकी और उसके पुत्र की इच्छा के विरुद्ध अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments