मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।




 मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को थाना बाबरी की मिशन शक्ति टीम ने गांव बुटराड़ा में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इन कानूनों का उद्देश्य दंड की व्यवस्था के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना और महिलाओं को अधिक सुरक्षा प्रदान करना है। टीम ने बताया कि नए कानून महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इस दौरान महिलाओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और ऑपरेशन सवेरा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments