परिवार पर हमला कर किया घायल। तीन नामदर्ज।



क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में एक परिवार के लोगो पर लाठी डंडो से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया हैं।
कृष्ण पुत्र कन्हैया निवासी बनतीखेड़ा द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया गया कि आरोपीत रविंद्र पुत्र रणवीर,रेशपाल पुत्र रणवीर व शनि पुत्र रविंद्र द्वारा लाठी डंडों से उसके स्वजनों पर हमला कर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया हैं। पीड़ितों द्वारा विरोध करने पर आरोपितों द्वारा तमंचे से गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
 जानकारी के अनुसार बनतीखेड़ा निवासी कृष्णा पुत्र कन्हैया ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा सागर पुत्र कृष्णा,रवि पुत्र कृष्णा, बालेश पत्नी कृष्णा, व रविता पुत्री कृष्णा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पीडित द्वारा आरोपित रविंद्र पुत्र रणवीर पर आरोप लगाते हुए बताया कि रविंदर द्वारा अवैध तमंचा दिखाते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया है। पीडित द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानून कारवाई करने की मांग कि गई हैं। बाबरी पुलिस द्वारा घायल सागर व कृष्णा क़ो मेडिकल हेतु सी एच सी थानाभवन भेजकर मेडिकल कराया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments