सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम।



 पानीपत-खटीमा हाईवे पर फतेहपुर बस स्टैंड के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार क़ी दोपहर बाद गांव फतेहपुर निवासी किशोर विशेष कुमार 15 वर्ष पुत्र पुष्पेन्द्र गांव निवासी सुधीर पुत्र रघुवीर के साथ बाइक पर सवार होकर शामली क़ी तरफ से अपने गांव फतेहपुर के लिए रॉंग साइड से आ रहा थे, ज़ब बाईक सवार बनत कस्बे से आगे निकल कर फतेहपुर के पास पहुँचने वाले थे । बताया जाता है कि इसी दौरान उनकी बाइक मुज़फ्फरनगर क़ी तरफ से आ रहे एक कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां विशेष कुमार की हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं सुधीर का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सूचना पर मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया तथा बाबरी पुलिस द्वारा मृतक किशोर के आह्वान क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments