कैराना, 21 जून 2026। भारतीय योग संस्थान, कैराना (जिला शामली) के तत्वावधान में बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डी.के. कॉन्वेंट स्कूल, टीचर्स कॉलोनी, कैराना में अत्यंत भव्यता, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों साधक-साधिकाओं ने सहभागिता कर योग, प्राणायाम एवं ध्यान का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन भारतीय योग संस्थान कैराना के क्षेत्रीय प्रधान संजय राजवंशी द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी योग चिन्मय जी रहे, जबकि अध्यक्षता डी.के. कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर श्री राजकुमार जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक चिंतक प्रतीक गर्ग जी उपस्थित रहे।
मंच पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कैराना के अध्यक्ष प्रदीप गोयल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघ संचालक आलोक गर्ग जी तथा सभासद पति सागर गर्ग जी भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के साधकों एवं साधिकाओं द्वारा सभी अतिथियों का बैज एवं पौधा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अमन वर्मा जी द्वारा प्रस्तुत मधुर एवं कर्णप्रिय सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत योगाभ्यास सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें योग शिक्षक प्रदीप सैनी जी, वीरेन्द्र सैनी जी, संजय राजवंशी जी, घनश्याम जी, मांगेराम जी, सन्नी जी, नरेंद्र जी, रश्मि सैनी जी एवं मधु सैनी जी ने ग्रीवाचालन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, उत्तानमंडूकासन सहित अनेक उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
रश्मि गर्ग जी द्वारा कराए गए हास्य योग ने उपस्थित सभी साधक-साधिकाओं को आनंदित एवं प्रफुल्लित कर दिया। इसके पश्चात संजय राजवंशी जी, वीरेन्द्र सैनी जी एवं मुक्ता मित्तल जी ने विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया, जबकि मनीष कंसल जी ने विरेचन क्रिया का प्रदर्शन कर योगिक शुद्धि प्रक्रियाओं का महत्व समझाया।
समारोह का विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि स्वामी योग चिन्मय जी द्वारा कराया गया लगभग पंद्रह मिनट का गहन ध्यान सत्र रहा। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन में उपस्थित सभी साधक-साधिकाएँ ध्यानमग्न हो गईं। स्वामी जी ने भारतीय योग संस्थान द्वारा किए जा रहे योग प्रचार-प्रसार एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं अन्य सामाजिक संगठनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। नगर के अतिरिक्त ग्राम झाड़खेड़ी, जगनपुर, अलीपुर एवं पंजीठ से भी बड़ी संख्या में साधक-साधिकाएँ योग शिविर में सम्मिलित हुईं।
विशिष्ट अतिथि प्रतीक गर्ग जी ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला है। अध्यक्ष राजकुमार जी ने सभी को अपने जीवन में नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल जी ने भव्य एवं अनुशासित आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला संघ संचालक आलोक गर्ग जी ने भारतीय योग संस्थान के साथ संघ के सहयोग की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों से दोनों संगठन संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करते आ रहे हैं तथा यह सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में झाड़खेड़ी से आए डॉ. देवेंद्र जी ने रबर पाइप की सहायता से जल निष्कासन द्वारा योगिक शुद्धि क्रिया का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं नन्हे बालक अय्यांश ने अपने आकर्षक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया और खूब सराहना प्राप्त की।
समारोह में उपस्थित पत्रकार बंधुओं के योगदान की भी सराहना की गई तथा उन्हें एवं अतिथियों को स्मृति-चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में मधु सैनी जी एवं अन्य साधिकाओं द्वारा योग गीत प्रस्तुत किया गया। प्रसाद वितरण के साथ यह अभूतपूर्व योग दिवस महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संजीव गोयल, विक्की कंसल, राहुल वर्मा, दीपक गर्ग, शुभम, राजीव राजवंशी, नरेंद्र, प्रमोद, डॉ. रविन्द्र सैनी, सागर गर्ग, मांगेराम गर्ग, संजय गर्ग, घनश्याम सिंह, अजीत चौहान, अभिषेक आर्य, अमन आर्य, संदीप शर्मा, फैजान अहमद, सुनील एवं बिजेंद बबिता गर्ग, रेनू राजवंशी, प्रतिमा राजवंशी, सुमन, सुषमा, कोमल गर्ग, ऋचा, अलका रानी, शिवानी, उमा, मुक्ता मित्तल, नीरू सिंघल, पूनम वर्मा, रमा गोयल, रश्मि गर्ग, रीता गोयल, सविता वर्मा एवं शालू सिंघल सहित अनेक साधिकाओं ने योग, प्राणायाम एवं ध्यान सत्रों को सफल बनाने तथा योग-जागरूकता के प्रसार में सराहनीय योगदान दिया।
इसी अवसर पर भारतीय योग संस्थान कैराना द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर, कैराना में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें क्षेत्रीय मंत्री श्याम सिंह जी, केंद्र प्रमुख प्रताप सैनी जी, दामोदर सैनी जी, पूर्व प्रधान शैलेंद्र जी, आलोक जी, सुभाष सिंघल जी, बिजेंद्र जी एवं जयकरण जी सहित बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया।
वहीं भारतीय योग संस्थान के बुच्चाखेड़ी केंद्र पर भी केंद्र प्रमुख नवाब सिंह जी के संयोजन में योग दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें करतार सिंह जी, गुलाब सिंह जी, धर्मपाल सिंह जी एवं अशोक जी सहित अनेक साधकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास एवं ध्यान का लाभ प्राप्त किया।
योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देते हुए भारतीय योग संस्थान कैराना द्वारा आयोजित यह बारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह क्षेत्र में योग-जागरूकता का एक ऐतिहासिक, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ।
संजय राजवंशी
क्षेत्रीय प्रधान
भारतीय योग संस्थान, कैराना (जिला शामली)

0 Comments