*कैराना में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार: गुरदीप सिंह संरक्षक और अनिल चौहान उपाध्यक्ष मनोनीत*


कैराना (शामली)। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई कैराना का विस्तार किया गया है। नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप गोयल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।

*नई नियुक्तियों की घोषणासंगठन के विस्तार के तहत वरिष्ठ और सक्रिय चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं*
चौधरी गुरदीप सिंह जी को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है।
चौधरी अनिल चौहान (खादी भंडार) को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सरफराज मलिक को नगर मंत्री मनोनीत किया गया है।
पिंकू अग्रवाल को संगठन में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
*व्यापारियों के हित में सदैव तत्पर रहूंगा: चौधरी गुरदीप सिंह*
मनोनयन के बाद नवनियुक्त संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा व्यापारियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। व्यापार मंडल की रक्षा और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा
इस अवसर पर प्रदीप गोयल नगर अध्यक्ष, संदीप शर्मा, महामंत्री, फैज़ान अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय राजवंशी कोषाध्यक्ष, हर्ष बंसल यूवा अध्यक्ष, मनीष कंसल (विक्की) उपाध्यक्ष, अनिल चौहान, इश अग्रवाल, सरफराज मलिक मोजूद रहे

Post a Comment

0 Comments