कैराना। खेतों में ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के उपकरण और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
क्षेत्र के गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी कंवर अली पुत्र लियाकत अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव बराला स्थित है। गत 12 जून की सुबह जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि रात के दौरान अज्ञात चोरों ने खेत पर बने कमरों और ट्यूबवेलों के ताले तोड़ दिए थे। आरोप है कि चोर कमरे के अंदर रखे दो स्टार्टर, करीब 15 मीटर केबल, कटआउट, इंसुलेटर सहित अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य दो ट्यूबवेलों से भी स्टार्टर, केबल, छत का पंखा, 15 लीटर पेट्रोल, जनरेटर से संबंधित सामान, तांबे का तार, दवाइयां और अन्य कृषि उपयोगी सामग्री चोरी कर ली गई।
पीड़ित किसान के अनुसार चोरी की घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
----

0 Comments