शामली ।पतंजलि कार्यालय काका नगर में आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में उच्च पदाधिकारीयों द्वारा महोत्सव में विभिन्न सेवा बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।


प्रथम: 15 जून से 21 जून 2026 तक के कार्यक्रम संयोजक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला शामली महामंत्री कुमुद शर्मा एवं सहप्रभारी मुकेश वर्मा सेवार्थ रहेंगे। 

द्वितीय: महोत्सव कार्यक्रम के सहसंयोजक बहन मूर्ति देवी एवं सोशल मीडिया जिला प्रभारी भारत शर्मा सेवार्थ रहेंगे।

तृतीय: 15 जून 2026 दिन सोमवार को समस्त कार्यकर्ता सेवार्थ प्रभारीगण प्राचीन मंदिर सिद्ध पीठ हनुमान धाम हनुमान टीला पर प्रातः कालीन 7:00 से 8:00 तक अपनी टीम के साथ आयोजित कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग जिला शामली द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।

चतुर्थ :16 जून से वी.वी इंटर कॉलेज जिला शामली में प्रातः कालीन 5:00 बजे से 7:00 तक योग शिविर चलेगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की अपनी टीम के साथ उपस्थिति अनिवार्य है।

पंचम: 18 जून बृहस्पतिवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव पटनीपरतापुर मैं योग शिविर चलेगा समय 5:30 से 7:00 तक रहेगा।

षष्ठम: 21 जून को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति का जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग जिला शामली के साथ वी. वी इंटर कॉलेज में प्रातः कालीन 5.30 से 7:30 तक कार्यक्रम होगा जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की अपनी टीम के साथ उपस्थिति अनिवार्य है। 

सप्तम: पटनीपरतापुर गांव झिंझाना क्षेत्र के कार्यक्रम में जिला प्रभारी युवाभारत के मनोज गोस्वामी उपस्थित रहेंगे।

आज की उच्च जिला स्तरीय कार्यकारणी प्रभारीगण सेवार्थ बैठक में उपस्थित भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला शामली प्रभारी करण सिंह, जिला महामंत्री कुमुद शर्मा, जिला सह प्रभारी मुकेश कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भारत शर्मा, जिला प्रभारी युवा भारत मनोज गोस्वामी, जिला प्रभारी किसान सेवा समिति राजपाल सिंह, हरजीत सिंह तोमर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील प्रभारी ऊन, फूलकुमार सेह प्रभारी तहसील ऊन, पवन कुमार योग शिक्षक, शुभम कुमार गर्ग, अमित कुमार योग शिक्षक, विजयपाल सिंह तहसील प्रभारी, मूर्ति देवी योग शिक्षक इत्यादि मौजूद रहे बैठक में।

Post a Comment

0 Comments