वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक के पार्ट्स बरामद



 कैराना : थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार गत 10 मई 2026 को ग्राम भूरा निवासी मुन्शाद पुत्र जाहिद ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल को गांव भूरा के जंगल क्षेत्र से चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना कैराना पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना कैराना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी सौरभ पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम पीरखेड़ा, थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स, जिनमें दो टायर सहित व्हील, मोटरसाइकिल का हैंडल तथा नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


----

Post a Comment

0 Comments