गत रात्रि नगर के पालिका बारात घर पर अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब की ओर से दूसरे शानदार मुशायरे का हुआ आयोजन,
हिंदी पत्रकारिता के नाम से आयोजित मुशायरे में गूंजे अदब के रंग, शायरों ने बांधा समां
कैराना।
नगर की अदबी अंजुमन गुलिस्तान उर्दू अदब के तत्वावधान में कैराना पालिका बारात घर में "एक शाम हिंदी पत्रकारिता के नाम" शीर्षक से भव्य एवं यादगार मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय एवं बेरुनी शायरों ने अपने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा।
मुशायरे की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर हाजी अकबर अंसारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता सलमान सईद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मौलाना वासिल अल हुसैनी ने खूबसूरत अंदाज में किया।
मुशायरे का शुभारंभ मास्टर अतीक शाद की हम्द व नात से हुआ। इसके बाद शायरों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बाहरी शायरों में डाॅकटर जुनैद अख्तर कांधलवी नवाज़िश नज़र, डॉ. सूफियान, शादाब मदारपुरी, मास्टर हाशिम, शादाब चरथावली, मोहम्मद नौशाद खान वासिल खान पत्रकार एवं शायर गंगोही ने अपने चुनिंदा कलाम पेश किए।
वहीं स्थानीय शायरों में अंजुमन गुलिस्तांन ए अदब के जनरल सेक्रेटरी सलीम अख्तर फारूकी, अध्यक्ष मास्टर अतीक शाद,कारी मुजम्मिल अंसारी, हाजी शकील अहमद, सलीम जावेद डूंडुखेडवी अनस आतिफ़,कारी इरफ़ान खान ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर मुजफ्फर तोमर, चौधरी आलम, आकिब राणा, सुरेंद्र कश्यप, हाजी यामीन, चौधरी तहसीन, चौधरी इसरार जंग, मौलाना अकबर और सलमान राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुशायरा संयोजक सलमान राणा सह संयोजक फिरोज खान ने सभी अतिथियों, शायरों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक गोष्ठियां समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और साहित्यिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करती हैं। अंत में दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुशायरा रात्रि 9 बजे से 2 बजे तक चला।
मुशायरा आयोजक सलमान राणा ने कहा की नगर की सेवा के लिए में हर संभव प्रयास रहेगा पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव भी लड़ा जाएगा।

0 Comments