दुकान से गल्ला उखाड़कर एक लाख नकदी की चोरी, मुकदमा दर्ज



कैराना : एक बैटरा एवं इलेक्ट्रिक सामान की दुकान से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित दुकानदार की ओर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम झाड़खेड़ी निवासी सुनील कुमार उर्फ मिंटू पुत्र हरि सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि तितरवाड़ा चुंगी पर बैटरा एवं इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। गत 26 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी दुकान पड़ोसी के भरोसे छोड़कर कुछ समय के लिए गांव चला गया था। जब वह वापस लौटा तो दुकान के गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोर गल्ला उखाड़कर उसमें रखी पूरी रकम चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया गया है कि चोरी हुई रकम दुकानदार को अपने डीलर के खाते में जमा करनी थी। अचानक हुई इस वारदात से उसे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

----

Post a Comment

0 Comments