युवक पर हमला, लोहे की चेन और पंच से मारपीट, मुकदमा


कैराना : उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नगर के मोहल्ला आलदरम्यान (इकबालपुरा) निवासी नौशाद पुत्र वहीद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह चिनाई ठेकेदारी का कार्य करता है। आरोप है कि करीब छह माह पूर्व उसने गुलफाम पुत्र गफ्फार को चिनाई कार्य कराने के लिए 30,500 रुपये एडवांस दिए थे, जिसमें 25 हजार रुपये नकद और 5,500 रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। इसके बावजूद न तो आरोपी काम पर आया और न ही रकम वापस की। पीड़ित के अनुसार गत 30 मई की शाम जब उसने आरोपित गुलफाम से अपनी रकम वापस मांगी तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुलफाम ने अपने साथियों बाबू पुत्र हनीफ और राशिद पुत्र नसीर को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और लोहे की चेन तथा नुकीले पंच से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई शुरू कर रही है।

----

Post a Comment

0 Comments