कैराना।नगर पालिका परिषद कैराना में रक्तदान शिविर का आयोजन,24 रक्त वीरों ने किया रक्तदान




 शनिवार को नगर पालिका परिषद कैराना में सर्वोदय जन कल्याण समिति के द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया टोटल 24 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया सभी रक्तदाताओं को सर्वोदय जन कल्याण समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया सर्वोदय जन कल्याण समिति सभी रक्तदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है सर्वोदय ब्लड बैंक की टीम द्वारा ब्लड कलेक्शन किया गया जिसमें सुपरवाइजर नूतन पांडे टेक्नीशियन खुशी और आकाश ने ब्लड कलेक्शन किया‌

Post a Comment

0 Comments