कैराना कस्बे में एक बैंकेट हॉल के संचालक को वलीमे की दावत में गौमांस परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
यह मामला करीब तीन दिन पहले सामने आया था, जब कस्बे में एक वलीमे की दावत में गौमांस परोसे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों कैराना निवासी फरमान और सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में बैंकेट हॉल संचालक अनीस अहमद को गिरफ्तार किया है।

0 Comments