कैराना । वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलम चौधरी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आलम चौधरी ने कैराना क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर अपने विचार रखे। मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

0 Comments