गोली जैसी आवाज निकालने वाली तीन बुलेट को किया सीज।

शामली। शहर में गोली जैसी तेज आवाज का पटाखा छोड़ने वाली तीन बुलेट को एआरटीओ ने पकड़कर सीज कर दिया।ए आरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बाइकों को पकड़ने का अभियान चल रहा है। बाइकों से पटाखा छोड़े जाने पर इतनी तेज आवाज होती है कि लगता है कि जैसे गोली चली हो। इस तरह की स्टंटबाजी करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक बाइक कंडेला चौकी एक थाना आदर्श मंडी ओर एक बाइक थाना भवन से पकड़कर भारी जुर्माना करते हुए सीज किया पकड़ी गई बाईकों पर लगभग 60हजार रुपए का जुर्माना हुआ।

Post a Comment

0 Comments