महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत


थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोगों और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा गांव स्थित जाहरवीर गोगा म्हाडी से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई पुनः जाहरवीर गोगा म्हाडी पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा और माहौल भक्तिमय व उत्साहपूर्ण बना रहा।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप राणा मौजूद रहे। यात्रा के दौरान गांव में कई स्थानों पर महिलाओं ने शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील पुंडीर उर्फ सोनू, कुक्की राणा, रवि राणा, आदर्श पुंडीर, पुष्पेंद्र पुंडीर, सचिन पुंडीर और प्रिंस पुंडीर सहित अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
आयोजकों ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments