फ़िरोज़ ख़ान
कैराना। गत रात्रि नगर के मौहल्ला अंसारीयान सहदरयान पर स्थित मास्टर वसी हैदर साकी के आवास पर एक शानदार शेरी महफ़िल का आयोजन किया गया।
महफ़िल की सदारत बुजुर्ग शायर क़ाज़ी अनीस अहमद ने की वहीं सफल संचालन मौलाना वासिल अल-हुसैनी ने किया।
महफ़िल का आगाज़ कारी इरफ़ान की नात ए पाक से हुआ।
इस अवसर पर
उर्दू भाषा में यूपी बोर्ड से दसवीं पास करने पर मौहम्मद समीर को अंजुमन की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं मास्टर वसी साकी को उर्दू भाषा की सेवा के लिए शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंजुमन गुलिस्तांन ए उर्दू अदब का मास्टर वसी हैदर ने धन्यवाद किया। और कहा कि अंजुमन लगातार प्रोग्राम दे रही और उर्दू ज़बान की सेवा में तत्पर है हमें चाहिए कि हम अपने बच्चों को उर्दू ज़बान ज्यादा से पढ़ने पर ध्यान आकर्षित करें और उर्दू को पढ़ायें।
महफ़िल में उस्ताद शायर कौसर ज़ैदी, डाक्टर अज़मत उलाह खां क़ाज़ी अनीस अहमद,हाजी अकबर, आरिफ़ खान कमर, सलीम अख्तर कैरानवी, मास्टर अतीक शाद, नफीस आसिम,कारी मुज़म्मिल कारी इरफ़ान , शबाब कैरानवी , कुर्रत मैंदी वसी हैदर साकी
आदि शायरों ने अपने अपने शानदार शेर पढ़ कर वाह वाही बटोरी।
महफ़िल रात्रि नौ बजे से 12 बजे तक चली।अंत में वसी हैदर ने महफ़िल में आये सभी शायरों व श्रोताओं का धन्यवाद किया।
महफ़िल को कामयाब बनाने में चैयरमेन प्रत्याशी साजिद अली, वर्तमान सभासद राशिद अली उर्फ़ गुडु, फारुक फरीदी, का अहम रोल रहा।
वहीं मास्टर नवैद अहमद को उनके कार्य के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देने पर सरहाना की गई। उर्दू से मौहम्मद समीर को दसवीं पास करा कर बड़ी कामयाबी दिलाने पर मौहम्मद समीर के पिता हाजी ज़हीर ने नवैद अहमद को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

0 Comments