कैराना।सैंट आर० सी० सांईटिफिक कॉवेंट स्कूल (10+2) में मातृ सम्मान में 'मदर्स डे' की पूर्व संध्या पर प्री-प्राईमरी वर्ग में गेम्स, नृत्य एव फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महिला अभिभावकों ने भी अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की रोचकता को बढ़ाते हुए कार्यक्रम का आनन्द लिया। नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने माताओं के सम्मान में विभिन्न मधुर गीतों पर ग्रुप डांस किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर एवं मधुर गीतों प्यारी माँ व तेरी अंगुली पकड़े के चला पर बहुत सुन्दर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। महिला (माताएँ) अभिभावकों को विभिन्न खेल खिलाये गये जैसे पास दा ब्लून, म्यूजिकल कप, डांस विद् ब्लून तथा रैम्प वाल्क आदि। सभी अभिभावकों ने आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर खुशी एवं आनन्द का अनुभव किया। सभी दर्शकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षिकाओं का शिक्षा के क्षेत्र एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत अच्छा प्रयास है। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने मातृ दिवस मनाने के उद्देश्य को विस्तृत रूप में प्रकाशित करते हुए कहा कि मातृ दिवस प्रतिवर्ष मई माह के दूसरे रविवार को माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। माँ बच्चे की सर्वप्रथम शिक्षिका होती है। एक माँ का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नही पड़ता है। माँ का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि माँ अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ सकती है। माँ का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक माँ के बिना सारी दुनिया अधूरी होती है। हमे सदैव तन, मन, धन से माता का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम आयोजन में रिया, प्रीति, अनु, मीनू आदि का विशेष सहयोग रहा।

0 Comments