कैराना : कोतवाली में क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी करीब सोलह वर्ष छह माह की पुत्री 19 मई की शाम लगभग आठ बजे घर से बिना बताए चली गई थी। आरोप है कि गांव के ही हिमांशु तथा अतुल उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
----

0 Comments