थाना बाबरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेस-5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम बाबरी के मुख्य बाजार, भारत माता चौक, होली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और युवतियों को नए आपराधिक कानूनों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम की सदस्य सोनिया ने महिलाओं को बताया कि नए आपराधिक कानून “दंड से न्याय की ओर” की भावना पर आधारित हैं, जिनसे महिलाओं को अधिक सुरक्षा और अधिकार मिलेंगे। इस दौरान साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध तथा महिला उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना एवं ऑपरेशन सवेरा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं तक पहुंचाई गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से जागरूक और सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

0 Comments