कबूतर उड़ाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार



थाना बाबरी पुलिस ने गांव महावतपुर के जंगल क्षेत्र में कबूतर उड़ाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4,120 रुपये नकद और एक डायरी बरामद की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा था। थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महावतपुर के जंगल में छापा मारा। वहां कुछ लोग कबूतर उड़ाने को लेकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने मौके से पुरुषोत्तम उर्फ लाला पुत्र ओमवीर निवासी महावतपुर, शेखर पुत्र सत्यवीर निवासी बनत थाना आदर्शमंडी और विपिन पुत्र राजकुमार निवासी महावतपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 4,120 रुपये नकद और एक डायरी बरामद हुई।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments