कैराना : नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित साफेज पुत्र यूनुस ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला निवासी सुहेल उर्फ भूरा पुत्र जमशेद तथा उस्मान पुत्र रशीद आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आरोप है कि गत 14 मई को दोनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई को सुहेल उर्फ भूरा, उस्मान, शेरखान पुत्र उमरदराज तथा अफनान पुत्र अशफाक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियो ने कहा कि वह उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराता है, इसलिए उसे जान से मार देंगे। इसके बाद सभी ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
----

0 Comments