शामली के दयानंदनगर मे मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि


देश मे कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे स्वर्गीय राजीव गांधी
शामली के दयानंद नगर स्थित कांग्रेस जिला महासचिव पुनीत शर्मा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश मे कंप्यूटर लाने का काम किया था। उन्होंने देश की सीमाओं का विस्तार करने का काम किया। प्रदेेश महासचिव अशवनी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की अखण्डता के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी। कांग्रेस नेता योगेश भारद्वाज ने कहा कि देेश मे ओधोगिक क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी युुगों युगो तक याद किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम मे जिला महासचिव पुनीत शर्मा ने कहा कि देश मे आपसी शोहार्द केवल कांंग्रेेस के शासन मे ही कायम रह सकता है।मनोज शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पायलट थे। इंदिरा जी की शहादत के उपरांत देश के विकास की जिम्मेदारी को उन्होने निभाने का काम किया। उनके द्वार दिये गये योगदान के लिए देश स्दैव उनका ॠणी रहेगा। नासिर चोधरी आदि ने उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला।दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, निवर्तमान जिला महासचिव योगेश भारद्वाज, जिला महासचिव पुनीत शर्मा, पं मनोज शर्मा कांधला, युवा जिला महासचिव नासिर चोधरी, अमित डिंपल शर्मा, राजेश कश्यप, उदय शर्मा बधेव, अखलाक पहलवान असर्फपुर, वीशु शर्मा, बृजेश शर्मा ,अंशुल कौशिक आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments