सेवा, संवेदना और संरक्षण : एबीवीपी ने शुरू किया पक्षियों के लिए जल अभियान


- पानी पिलाओ–पक्षी बचाओ अभियान के तहत समाज को दिया संवेदनशीलता का संदेश

कैराना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम के माध्यम से आज कैराना में पानी पिलाओ–पक्षी बचाओ अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों की छतों एवं प्रशासनिक कार्यालयों में पक्षियों के लिए पानी के सकौरे रखे गए तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी सकौरे भेंट कर समाज को प्रकृति एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का सुंदर संदेश दिया गया।
       कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव जी ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की। वहीं, कोतवाली कैराना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री के द्वारा भी इस नेक कार्य की हृदय से सराहना की गई।
           मुज़फ्फरनगर विभाग के विभाग संयोजक आकाश भारती जी ने कहा कि “पक्षी प्रकृति का विशेष उपहार हैं, इन्हें सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। भीषण गर्मी में हमें इनके लिए पानी एवं दाना की व्यवस्था अवश्य करनी चाहिए।
     वंश कुमार नगर मंत्री कैराना ने कहा कि गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों को भीषण धूप और पानी की कमी से बचाने के लिए एबीवीपी द्वारा यह जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
       इस दौरान आकाश भारती विभाग संयोजक मुजफ्फरनगर विभाग, वंश कुमार नगर मंत्री कैराना 
हर्षित सैनी नगर सह मंत्री, रोहन कुमार विजय सिंह , देव सैनी व रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments