पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सुधीर चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया


कैराना, 5 मई 
पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी का 40वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कैंप कार्यालय में एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर उनके प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का संचालन अंसार सिद्दीकी ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में सुधीर चौधरी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के ये यादगार पल उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं और वह इन्हें सदैव संजोकर रखेंगे।

इस मौके पर पत्रकार संगठन के संरक्षक महराब चौधरी, पूर्व अध्यक्ष संदीप इंसां, एम इकबाल हसन, गुरदीप चौहान, सुनील धीमान, मेहरबान अली कैरानवी, डॉ. सलीम फारूकी, डॉ. अरशद चौधरी, नदीम चौधरी, स्वदेश पंवार, अल्ताफ चौधरी, पुनीत गोयल, डॉक्टर अजमतुल्ला खान, गोरव चौहान, अरीब हसन सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments