कब्रिस्तान की जमीन पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई से हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला


कैराना, 5 मई 
नगर के इमाम चौक स्थित कब्रिस्तान की भूमि एक बार फिर विवादों में घिर गई, जब वहां खड़े हरे-भरे पेड़ों को कथित तौर पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा कटवा दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

बताया जा रहा है कि उक्त भूमि को लेकर पहले ही शेख बिरादरी को अदालत से अपने पक्ष में फैसला मिल चुका है, इसके बावजूद साबिर अलवी नामक व्यक्ति ने बिना किसी अनुमति के पेड़ों की कटाई करा दी। इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही इमाम गेट पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कार्रवाई के लिए चौकी पर बुलाया है।

फिलहाल मामला पुलिस की निगरानी में है और क्षेत्र में तनाव के बीच स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments