कैराना : पारिवारिक विवाद का मामले में महिला ने अपने ही भाइयों पर मारपीट, गाली-गलौज और मकान पर अवैध कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी मुशर्रत पत्नी फारुख ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आरोप है कि जब भी वह अपने मायके जाती है तो उसके भाई नौशाद उर्फ राजेंद्र, दिलशाद, सादाब और नाजिम निवासी इस्सोपुर खुरगान उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई नौशाद ने अपना नाम बदलकर राजेंद्र रख लिया है और अवैध धंधों में लिप्त है। साथ ही, उसकी माता द्वारा उसके नाम दर्ज मकान पर भी भाइयों ने कब्जा कर लिया है। जब उसने मकान खाली करने को कहा तो आरोपियो ने इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
----

0 Comments