शामली रोड से गोदाम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी



कैराना : एक गोदाम के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। 

कोतवाली में ग्राम मन्नामाजरा निवासी अब्सार अली पुत्र मेहंदी हसन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 29 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 बजे वह मोटरसाइकिल शामली रोड स्थित गोदाम पर लेकर आया था। मोटरसाइकिल को गोदाम के बाहर खड़ा कर वह अंदर काम करने चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

----

Post a Comment

0 Comments