भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा कढ़ी-चावल और शर्बत।




 भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव बुटराड़ा के ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी छबील लगाकर राहगीरों को कढ़ी-चावल और रूह अफजा शर्बत का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर ग्रामीणों के इस प्रयास की सराहना की।
ग्रामीणों द्वारा पानीपत-खटीमा मार्ग पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पुल के नीचे छबील लगाई गई, जहां राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों को ठंडा शर्बत पिलाया गया। साथ ही कढ़ी-चावल का प्रसाद भी वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य से राहगीरों को काफी राहत मिली।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। आगे भी इसी प्रकार सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर अंकुर जांगिड़, नितिन पाल, शाहबाज खान, भोपाल सिंह, लोटन जांगिड़, रविंद्र फोटोग्राफर, भीम जावला, अकमल खान, अरविंद जांगिड़ समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments