बिहार-बंगाल बॉर्डर पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गांव बनतीखेड़ा के दो युवकों सादिक एवं सुहेल के शव शनिवार देर शाम गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों और ग्रामीणों की आंखें अपनों को अंतिम बार देखने के लिए नम रहीं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दो बजे बिहार-बंगाल बॉर्डर के पास कार की टक्कर में गांव बनतीखेड़ा निवासी सादिक और सुहेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी।
शनिवार शाम करीब 7:30 बजे दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घरों पर एकत्र हो गए। हर आंख नम थी और माहौल पूरी तरह गमगीन बना रहा।
देर रात करीब 9 बजे दोनों युवकों को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में गांव और आसपास क्षेत्र के काफी लोग शामिल हुए। लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।
दोनों युवकों की असमय मौत से गांव बनतीखेड़ा में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है

0 Comments