कैराना : क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता ने ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी पीड़िता सरिता पत्नी अजय कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मायका जनपद बागपत के गांव रमाला में है तथा उसका विवाह गांव ऊंचा निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। वह लात-घूंसों, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से मारपीट करता है। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी किए गए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट करने के साथ-साथ गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, मुंह पर तकिया रखकर हत्या करने की कोशिश करने तथा उसके स्वजन को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी हैं।
----

0 Comments