घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज


कैराना : एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नगर के मोहल्ला आलकल मयापुर रोड निवासी पीड़िता राशिदा पत्नी सद्दाम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत गुरुवार की शाम वह अपने घर पर खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सद्दाम पुत्र इरफान, खुर्शीदा पत्नी इरफान, वेदर उर्फ अबूजर, सलमान तथा उस्मान पुत्रगण इरफान लाठी-डंडे और सरियों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियो ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि शोर सुनकर उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद उसके भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपितो ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। 
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

----

Post a Comment

0 Comments