थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के एक भट्ठे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष में रोष बना हुआ है।
पुलिस को दी तहरीर में गांव बंतीखेड़ा निवासी नसीम अहमद ने बताया कि एक मई की शाम वह भट्ठे पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के नौशाद, इरशाद और एक अज्ञात महिला वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके पास रखी नकदी भी गायब हो गई। घटना में उसे चोटें भी आई हैं।
पीड़ित की शिकायत पर थाना बाबरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

0 Comments