*शामली*। जनपद में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन, सांध शामली द्वारा खो-खो जिला टूर्नामेंट 2026 के आयोजन की घोषणा की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट को खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से संबद्धता प्राप्त है।
संस्था के अध्यक्ष (President) साकिब और सचिव (Secretary) मोहम्मद इनाम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। वहीं, टूर्नामेंट की जिम्मेदारी कोच वसीम अकरम को सौंपी गई है।
टूर्नामेंट में जिले भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चौधरी इकरा हसन के शामिल होने की पुष्टि की गई है।
आयोजन समिति का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा पारंपरिक खेल खो-खो को नई पहचान दिलाना है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें मोबाइल नंबर 9997475376 पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी पंजीकरण और आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

0 Comments