पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप



 कैराना : नगर में पैसे मांगने पर युवक के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी रजत पुत्र महाकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को मोहल्ले का ही रिहान पुत्र नामालूम उसे दुकान पर काम कराने के लिए अपने साथ ले गया था। आरोप है कि जब उसने अपने मेहनताना के पैसे मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे दुकान के अंदर ले जाकर मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके करीब 420 रुपये भी निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जाते समय आरोपी ने दोबारा मिलने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

----

Post a Comment

0 Comments