कैराना : क्षेत्र में बिजली विभाग के अवर अभियंता के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कई नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।
गुरुवार की प्रातः 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावटी कला में तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत पर लाइनमैन के साथ ग्राम गोगवान पहुंचा था। जहां ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई। आरोप है कि कार्य पूर्ण कर वापस लौटते समय झिंझाना-कैराना मार्ग पर असलम पुत्र मीना, वाजिद पुत्र मीना, शौयब पुत्र मीना, मोमिना पत्नी असलम, अयूब पुत्र यामीन सहित करीब 15-20 अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि आरोपियो ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही गर्दन और सीने पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
अवर अभियंता ने आरोपियो के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हैं ।
----

0 Comments