शामली: कश्यप समाज ने एक जनसभा का आयोजन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाते हुए नाराज की जाहिर की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में कश्यप समाज पर दिन-प्रतिदिन अत्याचार हो रहे हैं। जिनको कश्यप समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहां है कि सरकार कश्यप समाज की अनदेखी कर रही है। जिसके चलते समाज आगामी 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट के द्वारा चोट देने की चेतावनी दी है।
जनपद के गांव भैसवाल में कश्यप समाज की एक जनसभा का आयोजन मनोज कश्यप लहरीपुर की नेतृत्व में किया गया। जनसभा की अध्यक्षता चौधरी भोपाल कश्यप ने की वही संचालन सुरेश कश्यप द्वारा किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है। कि भाजपा सरकार में कश्यप समाज पर लगातार अत्याचार पर अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार कश्यप समाज की अनदेखी कर रही है। जिसके चलते लगातार कश्यप समाज मैं हत्या पर हत्या हो रही है। और कश्यप समाज की कहीं भी सुनवाई होती हुई दिखाई नही दे रही है। उन्होने कहा है कि भाजपा ने कश्यप समाज से वादा किया था कि जब उनकी सरकार आएगी तो कश्यप समाज की रक्षा और सुरक्षा का दायित्व उनके हाथों में होगा। एक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश में गुंडे और माफियाओं पर शिकंजा कसने की बात कहते हैं। परंतु कश्यप समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार प्रदेश की सरकार को दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते कश्यप समाज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर कश्यप समाज पर लगातार इसी तरहा से अत्याचार होते रहे। तो कश्यप समाज आगामी 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट के द्वारा चोट देने का काम करेगा। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मनोज कश्यप ने कहा है कि कश्यप समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने कश्यप समाज की रक्षा और सुरक्षा का जो दायित्व लिया है उसको ईमानदारी के साथ निभाए। क्योंकि कश्यप समाज ने बिना किसी स्वार्थ के भाजपा को वोट देकर सरकार बनाई है। अगर भाजपा सरकार को कश्यप समाज पर हो रहे अत्याचार दिखाई न दिए। तो आगामी 2027 के चुनाव में कश्यप समाज सरकार को बदलने का काम करेगा। उन्होंने कहा है कि कश्यप समाज के ऊपर लगातार हो रही हत्या पर हत्या से कश्यप समाज का आक्रोश को बढ़ा रहा है। जिसके चलते अब कश्यप समाज गांव-गांव में जाकर जनसभाओं का आयोजन करेगा। अगर कश्यप समाज पर हो रहे अत्याचार पर शिकंजा ना कसा गया तो फिर कश्यप समाज आगामी जन आंदोलन करने पर भी मजबूर हो जाएगा। इस दौरान नीरज कश्यप, चौधरी लोकेश कश्यप, सतवीर कश्यप, सोमपाल कश्यप, दीपक कश्यप, नफे सिंह कश्यप, सतीश कश्यप लहरीपुर, रोशन कश्यप राझर, सत सिंह कश्यप खेड़ा, अमित करोड़ी, सत्येंद्र कश्यप मलेंडी, आदेश बंजारा, धर्मपाल कश्यप, रामेर कश्यप, रमेश कश्यप, गुरमीत, गौरव, शैंकी कश्यप सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

0 Comments