तस्कर से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद


कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता कासिम निवासी मोहल्ला पीरजादगान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments