राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बिना बैग वाला दिन एक अवधारणा है जिसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा की नियमित दिनचर्या से कुछ समय के लिए अवकाश देना है। इस अवधारणा को साकार करने के लिए आज बच्चों को स्कूल में बिना बैग के लिए बुलाया गया । अन्य गतिविधियों के अलावा आज कक्षा 4 व 5 के बच्चों को अलग अलग अखबार पढ़ने को दिये गये । बच्चों को अखबार पढ़ने के लाभ समझाये गये । जैसे स्कूल में बच्चों द्वारा अखबार पढ़ना एक बहुत ही लाभदायक आदत है, जो उनके संपूर्ण विकास में मदद करती है। इससे छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है, भाषा-कौशल और शब्दावली मजबूत होती है, और वे स्क्रीन-टाइम कम करके जागरूक नागरिक बनते है । देश और दुनिया में क्या हो रहा इसकी जानकारी मिलती है। भाषा शब्दावली का विकास होता है। तार्किक और अंदलोचनात्मक सोच बनती है। मोबाइल और टी वी की स्क्रीन से राहत मिलती है । बच्चों को अखबार पढ़ने में बहुत आनंद आया इसलिए तय हुआ की प्रत्येक शनिवार को स्कूल में कम से कम दो लोकप्रिय अखबार मंगाए जाएंगे । आज के लिए सभी अखबारों का प्रबंध वरिष्ठ पत्रकार जंग टाइम्स के संपादक इकबाल जंग द्वारा निःशुल्क किया गया । प्रधानाध्यापक राकेश सैनी ने जंग सहाब का आभार व्यक्त किया । बच्चों को समझाया गया कि गर्मी की छुट्टियों में भी अखबार पढ़ते रहना चाहिए ।

0 Comments