कैराना : क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही युवक पर अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला का आरोप है कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। गत बुधवार को वह और उसका पति खेतों में मजदूरी करने गए हुए थे। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव मवी निवासी एक युवक, जो पहले भी घर के आसपास चक्कर लगाता था और आपत्तिजनक इशारे करता था, नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन जब घर लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास, रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी के परिजन ने भी मामले में कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
----

0 Comments