पुनीत गोयल पत्रकार एवं हिमांशी अग्रवाल ने ग्रह मंत्रालय की डायरेक्टर श्रीमती चित्रलेखा शर्मा जी से की शिष्टाचार भेंट, प्राप्त किया आशीर्वाद


कैराना। वरिष्ठ पत्रकार पुनीत गोयल एवं सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशी अग्रवाल ने ग्रह मंत्रालय की डायरेक्टर श्रीमती चित्रलेखा शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
श्रीमती चित्रलेखा शर्मा जी अपने सरल स्वभाव, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता एवं समाज के प्रति समर्पित सोच के लिए विशेष रूप से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव जनकल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा युवा मार्गदर्शन को प्राथमिकता देते हुए अनेक प्रेरणादायक कार्य किए हैं। उनकी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और सकारात्मक व्यक्तित्व समाज के लिए एक मिसाल मानी जाती है।
पुनीत गोयल एवं हिमांशी अग्रवाल ने कहा कि चित्रलेखा शर्मा जी का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक है। उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवाओं को आगे बढ़ने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रीमती शर्मा जैसी प्रतिभाशाली एवं कर्मठ अधिकारी देश की प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत पहचान हैं।
मुलाकात के दौरान श्रीमती चित्रलेखा शर्मा जी ने दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायक एवं यादगार मुलाकात बताया।

Post a Comment

0 Comments