घर में घुसकर युवती से मारपीट, कांच की बोतल से हमला, दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर बाबरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव भाज्जू निवासी बीरपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवक घर में घुस आए और उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने कांच की बीयर की बोतल से हमला कर युवती को घायल कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर की दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
थाना बाबरी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments