बाईपास रोड पर बाइक चोरी, पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज


थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार गांव बघरा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र भगत सिंह 30 अप्रैल की शाम अपनी स्प्लेंडर बाइक (UP 12 AS 5796) से हिरनवाड़ा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बाबरी थाना क्षेत्र में बाईपास रोड से पहले रजवाहे की पुलिया के पास पहुंचे, तो उन्होंने कुछ देर के लिए बाइक खड़ी कर फ्रेश होने के लिए चले गए। वापस लौटने पर मौके से उनकी बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत बाबरी थाने में दी और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 
थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिसोदिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments