कैराना। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे कृपाल निवासी ग्राम तीतरवाड़ा व इस्लाम उर्फ तोता निवासी मोहल्ला खैल कस्बा कांधला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

0 Comments