कैराना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद कैराना में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माननीय सुरेश राणा रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश शासन माननीय रमेश गौड़ कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शामली रामजी लाल कश्यप करेंगे।
यह समारोह दिनांक 18 मई 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11:30 बजे अम्बा मैरिज होम, शामली रोड, कैराना में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी, कैराना द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

0 Comments