कैराना। कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत कार्यवाही करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 529 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 01.06 करोड़ रुपये बताई गई है।
डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस की ओर से परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' चलाया जा रहा है, जिसके तहत गुरुवार रात्रि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अमजद निवासी मोहल्ला आलखुर्द कस्बा कैराना बताया। आरोपी के कब्जे से 529 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 01 करोड़, 06 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा-8/21 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
-------------------
पुलिस की आम नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपील
जनपद शामली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सवेरा को सफल बनाने की अपील की है। पुलिस ने जनपद के नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर योगदान देने की अपील की है। शामली पुलिस ने अपने संदेश में कहा है कि 'वह जनपद के सभी नागरिकों से अपील करती है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। 'नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' बढ़ते हुए हम सब मिलकर जनपद शामली को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें।

0 Comments